फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में कथक कार्यशाला, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक शैली

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 10:57 AM IST

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित तीन दिवसीय कथक कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को प्रतिभागियों को कथक की पारंपरिक शैली का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कथक की तकनीक, भाव, लय और ताल की बारीकियां सीखीं। कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक कलाकार एवं पंडित राजेंद्र गंगानी के वरिष्ठ शिष्य मुजफ्फर मुल्ला और विद्यागौरी अडकर ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कथक नृत्य की पारंपरिक शैली और प्रस्तुति की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। लालसा एसोसिएशन और आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में 15 से 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला का उद्देश्य युवा कलाकारों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें