फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Landslide: कार्ट रोड पर कांग्रेस कार्यालय के पास भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 09:26 AM IST

राजधानी शिमला में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद रविवार को कार्ट रोड पर भूस्खलन हो गया। लिफ्ट के समीप कार्ट रोड को चौड़ा करने के लिए की गई पहाड़ी की कटिंग के बाद मिट्टी खिसक गई, जिससे एक देवदार का पेड़ सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद एहतियात के तौर पर कार्ट रोड पर यातायात रोक दिया गया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मौके पर जेसीबी मशीनें और मजदूर तैनात कर पेड़ को काटकर हटाने तथा भूस्खलन का मलबा साफ करने का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में कार्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही कम रही, जिससे यातायात व्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबा और पेड़ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा जल्द ही कार्ट रोड पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें