फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अटल टनल में सीजन की पहली बर्फबारी

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 16 Oct 2023 04:51 PM IST

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अटल टनल में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके कारण सोलंगनाला से आगे दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर पुलिस ने रोक लगा दी है। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में भी बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल मढ़ी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचे इलाकों में हो रही बर्फबारी से मनाली में पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बर्फबारी के कारण फिलहाल रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मढ़ी तक जाने दिया जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक मढ़ी तक जा रहे हैं। रोहतांग दर्रा बर्फबारी के कारण फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें