फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गेयटी थिएटर में राजस्थानी रंगों की छटा, लॉरेट स्कूल की छात्राओं ने नृत्य से मोहा सबका मन

राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में बुधवार को लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं की राजस्थानी डांस की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और छात्राओं की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनकी उपस्थिति में आयोजित वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजस्थानी लोकनृत्य की रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। छात्राओं की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनकी मेहनत एवं कला की सराहना की। विद्यालय के वार्षिक उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें