फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, सीएम सुक्खू ने रिज से दिखाई हरीझंडी

Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 12:46 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सुन्नी तहसील के पंदोआ में सतलुज नदी पर एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ऐतिहासिक रिज मैदान से चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने हरीझंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार इतने बड़े स्तर का राफ्टिंग का आयोजन किया गया है। एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन से प्रदेश में विशेषकर शिमला जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा। एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पंदोआ में सतलुज नदी पर 9 मार्च तक किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में भारत सहित नौ देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष, महिला और मिक्स वर्ग में 21 टीमें डाउन रिवर रेस, आरएक्स, स्परिट और स्लालम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन और हिमाचल प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शिमला के सहयोग से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता में सुरक्षा और बचाव प्रोटोकॉल का ध्यान भारतीय सेना द्वारा रखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें