फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गेयटी थिएटर में एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट शुरू, आठ महिला कलाकारों की कृतियां बनीं आकर्षण

राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टैवर्न हॉल में शुक्रवार को इम्प्रेशन्स एंड एक्सप्रेशंस : एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट-2026 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव का उद्घाटन किया। अभिव्यक्ति संस्था की ओर से हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित यह कला उत्सव 22 अक्तूबर तक चलेगा। इस वर्ष कला उत्सव में आठ महिला कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अभिव्यक्ति संस्था की सचिव अमला राय ने बताया कि उत्सव में सुलक्षणा आर्य, टीना सक्सेना, विनीता दर, सायोनी चटर्जी, सोमिता सिंह, शिवानी लारजू, रुचिका और नंदिका शर्मा अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रस्तुत कर रही हैं। कला उत्सव के दौरान आगामी दिनों में लाइव स्केचिंग और जलरंग चित्रकला की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों, कलाकारों और आम लोगों को कला से जोड़ना और उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करना है। अमला राय ने बताया कि यह कला उत्सव हिमाचल प्रदेश के पहले सरकारी कला महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य स्वर्गीय प्रो. एचसी राय की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से उनकी कला और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसजेवीएन के महाप्रबंधक अजय कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें