हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति, रोहतांग समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं। वहीं, लगातार भारी बर्फबारी से कुल्लू-मनाली समेत प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर सासे (हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान) मनाली ने शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले के उपायुक्तों को एडवाइजरी जारी की है।