फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांचौर में दर्दनाक हादसा: दुकान के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा मासूम, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला

Sat, 26 Sep 2026 08:03 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर जिले के सांचौर शहर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा परिजनों के साथ दुकान पर खरीदारी करने आया था और खेलते-खेलते अचानक सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, 25 सितंबर की सुबह करीब 10:15 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी एक बच्चा अपने परिजनों के साथ दुकान पर खरीदारी करने आया था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते अचानक दुकान के बाहर सड़क पर पहुंच गया। तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर, हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चा खेलते हुए सड़क की ओर जाता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे दो महिलाएं भी भागती नजर आ रही हैं, जो बच्चे को सड़क पर जाने से रोकने का प्रयास करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आई स्कॉर्पियो ने बच्चे को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बच्चा सड़क पर गिर गया।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: वार्डों में टक्कर, कुर्सियों के खेल में BJP आगे; निर्दलीय-बागियों ने कैसे बदला गणित?

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें