फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद; दो महिलाएं गिरफ्तार

पवन कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 09:47 PM IST

राजपुरा के महिंद्रगंज बाजार से सटी पुरानी शोर गिर बस्ती में थाना सिटी राजपुरा पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने मुखबिरी (गुप्त सूचना) के आधार पर छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध पटाखे और उन्हें बनाने वाली सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को काबू करके उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 156 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना सिटी राजपुरा के एस.एच.ओ. गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिंद्रगंज बाजार के पास की बस्ती में दो महिलाएं बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से घर के अंदर ही पटाखे बनाने का धंधा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि यह सामग्री कहां से लाई जाती थी। उन्होंने शहर वासियों से सख्त लहजे में चेतावनी और अपील करते हुए कहा कि यदि शहर में कोई भी व्यक्ति इस तरह अवैध रूप से या बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बनाने या बेचने का धंधा करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और अवैध काम करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें