पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को रविवार को फिर से पटियाला की अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने विधायक की तीन दिन की रिमांड मांगी, लेकिन जज ने एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की। यह जानकारी हरमीत सिंह पठान माजरा के वकीलों ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक मोबाइल फ़ोन बरामद करने के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी थी और जज ने एक दिन की पुलिस रिमांड दी। सोमवार को हरमीत सिंह पठान माजरा को दोबारा से पटियाला की ज़िला अदालत में पेश किया जाएगा।