फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन ने कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के दिए निर्देश

पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन मलकीत थिंद ने आज पटियाला के सरकारी अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग (बीसी) से संबंधित नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। चेयरमैन मलकीत थिंद यहां सर्किट हाउस में एडीसी (जी) अनुप्रिता जौहल सहित विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी विस्तृत समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी करने में किसी प्रकार की देरी न की जाए तथा आय और क्रीमी लेयर से संबंधित जानकारी एवं नियमों के बारे में लाभार्थियों को जागरूक किया जाए। चेयरमैन मलकीत थिंद ने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक के दौरान चेयरमैन ने विभिन्न विभागों द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए अब तक लागू की गई योजनाओं के तहत प्रदान किए गए लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें