फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई श्री राधा अष्टमी

नयागांव मुख्य बाजार स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर नयागांव में 19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और सुबह से ही भक्तजन मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। मंदिर के प्रधान राजकुमार फौजी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे शास्त्री सुनील दत्त और अखिलेश पांडे के द्वारा विधिवत हवन करवाया गया। इसके बाद राधा रानी का अभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे महिला कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दोपहर 12 बजे राधा रानी को भोग लगाया गया, जिसके बाद सभी भक्तजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपलक्ष्य देव शर्मा, पटवारी, सुशील शर्मा, किशोरी लाल, अनुज कौशिक, अनुराग कौशिक, कमल सहित महिला कीर्तन मंडली की सदस्य और बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। वहां मौजूद सभी भक्तजनों ने राधा रानी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें