मोहाली की जानी-मानी इमीग्रेशन कंपनी पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले लोग खुद को विदेश मंत्री का करीबी बताते थे। इस कंपनी ने भारत ही नहीं नेपाल के नागरिकों को भी लूटा है। कंपनी के खिलाफ पंजाब गौ सेवा दल के प्रधान संजीव बबला ने एसएसपी से मुलाकात की है। वहीं, ठगी का शिकार महिला ने भी कंपनी के मालिकों पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।