फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन, ड्रग मनी और हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, 7.80 लाख रुपये की ड्रग मनी, .32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। स्पेशल सेल के प्रभारी मनजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम टी-पॉइंट नाखां वाला बाग, तिलक नगर जालंधर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान दशमेश नगर की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई। कार चालक ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपु पुत्र राकेश कुमार बताया। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार की तलाशी लेने पर काले रंग के लिफाफे से एक किलोग्राम हेरोइन और सात लाख रुपए की भारतीय मुद्रा बतौर ड्रग मनी बरामद हुई। इस संबंध में थाना भार्गव कैंप, कमिश्नरेट जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें