फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में मोटरसाइकिल टकराने पर विवाद के बाद युवक पर दातर से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मोटरसाइकिल टकराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कथित तौर पर दातर से हमला करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर, पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने की। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को एएसआई सतिंदर कुमार को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि मिंटू निवासी ईदगाह मोहल्ला, गढ़ाजालंधर गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। बयान के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले मोटरसाइकिल टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मिंटू अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों के साथ दोबारा उसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उस पर दातर से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।मामले में थाना डिवीजन नंबर-7, जालंधर में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतन (20) निवासी गढ़ा जालंधर और लविस (18) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही/कार्रवाई के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया दातर बरामद कर लिया गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कहा है कि अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें