फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, राजनगर में चलाया विशेष अभियान

शहर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बस्ती बावा खेल के राजनगर इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशा तस्करी में कथित रूप से संलिप्त लोगों की सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर दबिश दी और जांच-पड़ताल की। इस अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एडीसीपी माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध तस्करों की सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें