फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर देहात में एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 30 हजार रुपये की ठगी, दो शातिर सीसीटीवी में कैद

जालंधर देहात में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिरों का मामला सामने आया है। भोगपुर के नजदीकी कस्बे पचरंगा में स्थित केनरा बैंक के एटीएम में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग को कथित तौर पर अपना निशाना बनाया और उसका एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गए। इस घटना के बाद बुजुर्ग के खाते से 30 हजार रुपये निकलने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, जंडीर गांव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति पचरंगा स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्धों के चेहरे दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बाद में बुजुर्ग को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया।लगातार सामने आ रही एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड न दें, पिन साझा न करें और लेनदेन के बाद खाते का बैलेंस जरूर जांचें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें