फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 सरकारी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर, जालंधर में डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन

पंजाब के 52 सरकारी विभागों के कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनभोगी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज एक दिवसीय महाहड़ताल पर हैं। सांझा मुलाजिम मंच पंजाब एंड यूटी के बैनर तले आयोजित इस हड़ताल का सरकारी कामकाज पर व्यापक असर देखने को मिला। जालंधर में कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया और इसके बाद लगभग आधे घंटे तक रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए। हड़ताल के चलते पंजाब सिविल सचिवालय, सरकारी स्कूलों, पटवारखानों, अस्पतालों की ओपीडी और सार्वजनिक परिवहन समेत कई सरकारी सेवाएं प्रभावित हुईं। पंजाब हेडमास्टर्स एसोसिएशन ने भी कर्मचारियों की इस हड़ताल का समर्थन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें