फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पेमेंट मांगने पर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय से मारपीट

पंजाब के बरनाला शहर में बाजाखाना रोड पर पार्सल की पेमेंट मांगने को लेकर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी देने के बाद जब कर्मचारियों ने ग्राहक से 3,883 रुपये की पेमेंट मांगी, तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बरनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्लिंकिट के अन्य डिलीवरी बॉय भी अपने साथियों के समर्थन में एकजुट हो गए। कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्टोर मैनेजर की ओर से भी उन्हें उचित सहयोग नहीं मिला। कर्मचारियों ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी कर्मचारियों ने कहा कि डिलीवरी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि पेमेंट मांगना उनकी ड्यूटी का हिस्सा है, लेकिन इसके लिए उनके साथ मारपीट होना गंभीर मामला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि घायल साथियों को इंसाफ नहीं मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बरनाला में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं बंद रखेंगे। जरूरत पड़ने पर पंजाब स्तर पर भी काम बंद करने का आह्वान किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें