फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में साफ तौर पर दिखा पंजाब बंद का असर

Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 12:09 PM IST

मोगा के बस स्टैंड चौक पर अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों और सिख जत्थेबंदियों के सदस्य एकत्रित हुए और मुख्य चौक को बंद कर सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। मोगा में प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। गांव डगरू के पास लुधियाना-फिरोजपुर रोड जाम रहा। निहाल सिंह वाला का मुख्य चौक भी जाम किया गया। अजीतवाल में लुधियाना-फिरोजपुर रोड और बाघापुराना का मुख्य चौक भी बंद रहा। वहीं, धर्मकोट के गांव जलालाबाद के पास मोगा-जालंधर रोड पर भी यातायात बाधित रहा। बंद के आह्वान के चलते मोगा शहर के बाजार पूरी तरह बंद नजर आए। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था और अमन-शांति बनाए रखी जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें