फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में आम आदमी क्लीनिक कर्मचारियों का संघर्ष जारी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Aug 2026 03:36 PM IST

फिरोजपुर में सांझा फ्रंट आम आदमी क्लीनिक पंजाब की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रखी गईं। फ्रंट के नेताओं ने कहा कि 27 जुलाई की हड़ताल के बाद सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद इन्हें जमीन स्तर पर लागू नहीं किया गया। फ्रंट की प्रमुख मांगों में इंसेंटिव में बढ़ोतरी, कैजुअल लीव के साथ मेडिकल लीव की सुविधा तथा कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देना शामिल है। इसके अलावा मौजूदा एंपैनलमेंट व्यवस्था खत्म कर कर्मचारियों को डीएचएस के अधीन कांट्रैक्ट पर लाने की मांग की गई है। फ्रंट नेताओं ने सरकार से मांगों को जल्द लागू कर कर्मचारियों को स्पष्ट जानकारी देने की अपील की। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को सीएचओ यूनियन, आउटसोर्सिंग यूनियन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन और अन्य रेगुलर यूनियनों द्वारा किए जाने वाले संघर्ष को साझा फ्रंट पूर्ण समर्थन देगा। आज के धरने में पीएसएसएफ, सीएचओ, एन एच एम यूनियन समेत अन्य संगठनों ने भी शिरकत कर सहयोग दिया। फ्रंट ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें