फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में मुफ्त मेगा मेडिकल जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच

फरीदकोट में शराब कारोबारी स्वर्गीय संजीव मित्तल की याद में उनके परिवार की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से मुफ्त मेगा मेडिकल जांच शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में मेडिसिन, हड्डियों, कानों, गायनी, दांतों और ईएनटी से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे मरीजों की जांच मेडिकल अस्पताल और दशमेश डेंटल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त दी गईं। इस मौके पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगवाई। समाजसेवी दविंदर सिंह ने कहा कि संजीव मित्तल समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कई मुफ्त मेडिकल कैंप भी लगवाए थे। आज भले ही वह उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार समाजसेवा के कार्यों में सहयोग देकर उनकी याद को जीवित रख रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर से पहले सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया और गुरु का लंगर भी लगाया गया। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त दवाइयों का भी प्रबंध किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें