फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च डालकर भट्ठा मजदूर से 55 हजार रुपये और मोबाइल लूटास, छह आरोपी गिरफ्तार

मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की आंखों में मिर्च डालकर 55 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने के मामले को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने मामले में नामजद कुल सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।थाना धर्मकोट के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि धर्मकोट क्षेत्र में भट्ठे पर काम करने वाले पवन कुमार के साथ लूट की वारदात हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पवन कुमार की आंखों में मिर्च डालकर उससे 55 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद थाना धर्मकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को जल्द ट्रेस करने के लिए CIA स्टाफ और थाना धर्मकोट की अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए करीब 15 घंटे में मामले को ट्रेस कर लिया एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि मामले में कुल सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन के अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है, जबकि फरार सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें