फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कोटकपूरा में 22 हजार लीटर देसी घी के सैंपल फेल पाए जाने पर ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर केस दर्ज

कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पकड़े गए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने देसी घी सप्लाई करने वाली ग्रेटर नोएडा की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित एक देसी घी फैक्ट्री में टैंकर के जरिए बड़ी मात्रा में संदिग्ध देसी घी सप्लाई के लिए लाया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 22 हजार लीटर देसी घी से भरे टैंकर को कब्जे में लेकर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया है। थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें