झोटा हत्याकांड में न्याय के लिए बनी एक्शन कमेटी ने मानसा से आप विधायक डॉ. विजय सिंगला के घर के बाहर प्रदर्शन किया। सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली और बुढलाडा के विधायक प्रिंसिपल बुध राम के घरों को भी प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। प्रदर्शन के दौरान, एक्शन कमेटी और झोटा के समर्थकों ने आप विधायकों के घरों के बाहर लानत पत्र चिपका दिए।