फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में किसान जत्थेबंदियों का रोष प्रदर्शन, डीसी को सौंपा मांग पत्र

शाहिल शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 04:34 PM IST

मोगा में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान जत्थेबंदियों की ओर से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मोगा की दाना मंडी में अलग-अलग किसान यूनियनों की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद किसानों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब के 22 जिलों में आज धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत मोगा में भी बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। किसान नेताओं ने कहा कि फिलहाल डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 14 सितंबर से 18 सितंबर तक पंजाब के सभी मंत्रियों के घरों के बाहर धरने दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर 18 सितंबर तक भी किसानों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों और प्रभावशाली लोगों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों के लाखों रुपये के कर्ज माफ करने की दिशा में सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रही इस कथित अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेताओं ने सरकार से अपील की कि वह किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और समय रहते उनका समाधान करे, ताकि किसानों को आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें