रेगुलर करने की मांग को लेकर नंगल सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस मौके पर यूनियन नेता राज कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करने वाले सफाई सेवकों को कॉन्ट्रैक्ट वेज पर काम कर रहे सफाई सेवकों को रेगलुर किया जा रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में सफाई के काम को फिर से ठेके पर दे दिया है जिसके विरोध में सिविल अस्पताल में काम कर रहे सफाई सेवकों ने धरना शुरू कर दिया है।