पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे पर एबी कॉलेज के सामने कथित अवैध निर्माण पर नगर निगम ने दूसरी बार कार्रवाई करते हुए काम रुकवा दिया। एटीपी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन संबंधित लोग अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर काम बंद रखने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के पास खुदाई होने से आसपास की इमारतों की नींव और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से इमारत को सील करने सहित आगे की कार्रवाई की जा सकती है।