फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने रखा स्टेडियम निर्माण का नींव पत्थर

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 07:10 PM IST

मोगा के गांव लंडेक में 1 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से लगभग तीन एकड़ में आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण का नींव पत्थर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रखा। गांव के नौजवानों की यह लंबे समय से मांग थी, क्योंकि यहां पंजाब भर से कबड्डी टीमों के मैच होते रहे हैं, लेकिन उचित खेल मैदान की सुविधा नहीं थी। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। इस स्टेडियम में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट के मैदान तैयार किए जाएंगे, जिनका निर्माण लगभग छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम का निर्माण कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासी, नौजवान और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें