फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर

कोटकपूरा में कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। हालांकि शहर के ज्यादातर बाजारों में दुकानें बंद हैं, लेकिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी है। ट्रांसपोर्ट सेवाएं बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बत्तियां वाला चौक में सिख संगठनों की ओर से बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर बातचीत करते हुए अकाली दल वारिस पंजाब के सीनियर नेता रछपाल सिंह सोसन ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चे की प्रमुख मांगों में जत्थेदार भाई जगतार सिंह हवारा को तुरंत पांच दिन की पैरोल देना शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले 10 दिन की पैरोल की मांग की जा रही थी, लेकिन बातचीत के बाद पांच दिन की पैरोल पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों को रिहा करने, सांसद अमृतपाल सिंह खालसा समेत अन्य सिख नेताओं पर दर्ज झूठे मामलों को रद्द कर उन्हें रिहा करने की भी मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें