मोगा जिले के गांव तलवंडी मलिया की रहने वाली महिला किसान मनदीप कौर खैरा ने खेती के क्षेत्र में मेहनत और हौसले की अनोखी मिसाल कायम की है। परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2009 में 5 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान और आलू की खेती से शुरुआत की थी। आज अपनी मेहनत के दम पर वह करीब 40 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रही हैं। मनदीप कौर वर्तमान में करीब 30 एकड़ जमीन में आलू की खेती करती हैं, जबकि बाकी जमीन पर धान, मूंग, सब्जियां और मक्की की फसल उगाती हैं। खेती से होने वाली आमदनी ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि पिछले करीब 15 वर्षों में उन्होंने खेती से जुड़े कार्यों के लिए लाखों रुपये की मशीनरी भी तैयार की और अपना सुंदर आशियाना बनाया। मनदीप कौर ने 12 वीं तक पढ़ाई की और किसान परिवार से होने के कारण बचपन से अपने पिता के साथ खेतों में जाते थे जहां से उनको खेती के बारे में जानकारी थी जिसको इस्तमाल करके आज एक मुकाम तक पहुंचे। परिवार मे पति और एक बेटा और एक बेटी हे । बेटा बेटी पढ़ाई करते हे पति रेत का काम करते हे साथ साथ मनदीप कौर को भी मदद करते हे।एक छोटे से गांव की महिला का इतने बड़े स्तर पर खेती करना यह साबित करता है कि अगर इंसान में हौसला और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है।