फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में अकाली दल ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया लामबंद

गांव संधवां स्थित गुरुद्वारा माता दया कौर जी में शिरोमणि अकाली दल की बैठक पूर्व विधायक एवं हलका इंचार्ज मनतार सिंह बराड़ के नेतृत्व में हुई। इसमें पार्टी के एससी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में मानसा में नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रणीके और बराड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली नेताओं ने दावा किया कि पंजाब में विकास कार्य और गरीबों व जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाएं अकाली सरकार के कार्यकाल में ही शुरू की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली सरकार के बाद सत्ता में आई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने विकास के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें