फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में भाजपा को मिली मजबूती, आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल

पंजाब की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मोगा में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वर्ष 2017 में मोगा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर कड़ी टक्कर देने वाले एडवोकेट रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने के साथ ही पिछले काफी समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है। एडवोकेट रमेश ग्रोवर पिछले काफी समय से चर्चा में थे कि वह भविष्य में किस राजनीतिक दल का दामन थामेंगे। आखिरकार, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल की पहल पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आज एडवोकेट रमेश ग्रोवर को मोगा भाजपा दफ्तर में पार्टी के नेताओं ने सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें