फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाना मंडी जीरा में धान की पहली बोली, विधायक कटारिया ने करवाया शुभारंभ

पंजाब सरकार की ओर से एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ कारणों के चलते जीरा की मंडियों में धान की आवक देरी से शुरू हुई। मंगलवार को विधायक नरेश कटारिया ने दाना मंडी जीरा पहुंचकर मंडी में आई धान की ढेरियों की पहली बोली करवाकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ कराया। इस मौके पर एसडीएम जीरा सूरज कुमार, मार्केट कमेटी के चेयरमैन इकबाल सिंह ढिल्लों, आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे। विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पहले ही उचित प्रबंध किए गए हैं, ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए। विधायक ने कहा कि इस बार धान की फसल अच्छी तैयार हुई है और किसानों ने फसल को लेकर जो उम्मीदें लगाई हैं, वे पूरी होंगी। उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने के लिए पंजाब सरकार का आभार भी जताया। इस अवसर पर एसडीएम सूरज कुमार ने भी मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें