फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहरी विधायक ने तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को दिखाई हरी झंडी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 04:34 PM IST

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने खाटूश्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई यह योजना लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए परिवहन, रहने, लंगर तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पंजाब सरकार की ओर से नि:शुल्क की जा रही है। विधायक भुल्लर ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा पंजाब में शांति, खुशहाली और तरक्की का आशीर्वाद दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें