फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लेकर फिरोजपुर शहर मंडी पहुंचे किसान, खरीद एक अक्टूबर से शुरू

किसान हरप्रीत सिंह निवासी माछीवाड़ा धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर शहर की दाना मंडी पहुंचे। किसान ने बताया कि वह अपनी फसल बेचने के लिए मंडी आया है, लेकिन मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। ऐसे में उसे फसल बेचने के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ेगा। किसान ने कहा कि मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को यदि जल्द खरीद की सुविधा नहीं मिली तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से खरीद प्रक्रिया सुचारु करने की मांग की, ताकि किसानों को मंडी में अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें