फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलजार सिंह सुसाइड मामले में परिवार ने मांगा इंसाफ

नशे का दर्द बयान करने वाले गुलजार सिंह की मौत का मामला अब केवल एक सुसाइड नहीं, बल्कि सत्ता और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ एक बड़े जन-आक्रोश में बदल चुका है।  मृतक के परिवार ने प्रशासन और सरकार को सीधी चेतावनी दी है। परिवार ने साफ कहा है कि जब तक मुख्य आरोपियों और मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे न तो अस्थियां विसर्जित करेंगे और ना ही भोग की रस्म अदा करेंगे। जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप गुलजार सिंह की पत्नी और उनके तीनों बेटों ने गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि उन्हें गुमराह करके जल्दबाजी में गुलजार सिंह का जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया। परिवार का कहना है कि गुलजार सिंह ने मरने से पहले साफ तौर पर अपनी अंतिम वीडियो में उन चेहरों को बेनकाब किया था, जिन्होंने मंत्री के सामने सवाल पूछने पर उन पर दबाव बनाया और बेइज्जत किया। परिवार अब वीडियो में नामजद सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग पर अड़ा हुआ है। पंजाब की जनता साथ आए  गुलजार सिंह के बेटों ने पूरे पंजाब की जनता से अपील की है। परिवार का कहना है कि यह लड़ाई केवल उनके पिता की मौत की नहीं, बल्कि पंजाब के हर उस बाप की है जिसका बेटा नशे की गिरफ्त में है। जब तक इंसाफ की आखिरी चौखट तक लड़ाई नहीं पहुंचती, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें