फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: घलकलां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, वाहन मौके से फरार

मोगा के गांव घलकलां के पास लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 85 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान नछत्तर सिंह निवासी गांव घलकलां के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य सुखदीप सिंह संधू ने बताया कि नछत्तर सिंह रविवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल पर सवार होकर गांव घलकलां में किसी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें