CSIR-CSIO का 85वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य ने CSIO की प्रमुख उपलब्धियों और वर्तमान में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान में विकसित की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों और रिसर्च पर भी विस्तार से बात की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि PGIMER के निदेशक प्रो. विवेक लाल हैं। समारोह में संस्थान की नई तकनीकों और शोध कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी सामने रखा जा रहा है।