फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नशामुक्ति यात्रा का होशियारपुर में स्वागत, तरुण चुघ बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई को बनाएंगे जन आंदोलन

पंजाब को नशामुक्त करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से निकाली जा रही नशामुक्ति यात्रा शुक्रवार को होशियारपुर पहुंची। यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और लोगों की ओर से स्वागत किया गया। चंडीगढ़ बाईपास के पास स्वागत के बाद यात्रा भगत सिंह चौक, सेशन चौक और घंटाघर चौक से होती हुई वाल्मीकि चौक पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा को प्रदेश के हर कोने और गांव-शहर तक ले जाकर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट किया जा रहा है। चुघ ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े पैसे के नेटवर्क को खत्म करने के साथ-साथ नशे की लत में फंसे युवाओं के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान को जन आंदोलन बनाकर पंजाब को नशामुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद विजय सांपला और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास तेज करने की अपील की। यात्रा के दौरान विभिन्न चौकों पर लोगों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया। वाल्मीकि चौक में आयोजित जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें