पंजाब सरकार एजुकेशन और खेलों में अब्बल रहने वाले खिलाड़ियों के लिए नौकरियां प्रदान करने का काम कर रही है। जिसमे मैरिट के आधार पर नौजवानों को नौकरियां दी जा रही है। इसी के चलते जिला बरनाला की विधानसभा महलकला के गांव बजीदके कला की एक गरीब परिवार टैक्सी ड्राइवर की बेटी संदीप कौर जिसने नौका कंपटीशन में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत कर अपने गांव का नाम रोशन किया। संदीप कौर इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स (कईकिंग) खिलाड़ी है और फिलीपीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल कर आई है। वह नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है। जिसके चलते पंजाब सरकार की तरफ संदीप कौर को उसकी काबिलियत और मेरिट के आधार पर लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी से नवाजा गया है।