बाबा फरीद आगमन-पर्व 19 से 23 सितंबर तक फरीदकोट में मनाया जाएगा। इस दौरान मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को बाबा फरीद अवॉर्ड फॉर सर्विस टू ह्यूमैनिटी तथा कला, साहित्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को स. इंदरजीत सिंह खालसा यादगारी अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के संबंध में गुरुद्वारा गौदड़ी साहिब और टिल्ला बाबा फरीद रिलीजियस एंड चैरिटेबल सोसायटी की बैठक अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों की अध्यक्षता में बाबा फरीद लॉ कॉलेज में हुई। सदस्यों ने बताया कि पुरस्कारों के लिए चयन निर्धारित प्रक्रिया और बारीकी से जांच के बाद किया जाता है।