फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में अकाली दल वारिस पंजाब की पंथक कॉन्फ्रेंस, मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

फरीदकोट की सब्जी मंडी में अकाली दल वारिस पंजाब दे की तरफ से जिला स्तरीय पंथक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान मिशन 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह, फरीदकोट से सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, युवा नेता लक्खा सिधाना सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने दावा किया कि पंजाब के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में अकाली दल पंजाब से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकाली दल पंजाब ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि पंजाब में लंबे समय तक शासन करने वाली पारंपरिक पार्टियों के साथ-साथ वर्तमान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी केवल अपने हित साधने का कार्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आम लोगों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया और न ही पंजाब तथा पंजाबियों के हित में कोई ठोस कार्य किया। कॉन्फ्रेंस को विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, लक्खा सिधाना, जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, फरीदकोट के वरिष्ठ नेता दलेर सिंह डोड, कोटकपूरा के हलका प्रभारी रछपाल सिंह सोसन और जैतो की हलका प्रभारी संदीप कौर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें