फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अमृतसर से खरीदी पिस्टल, 2 महिलाओं के जरिए मुंबई पहुंचाए हथियार

Thu, 22 Oct 2026 05:30 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुणाल और सुमित ने अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता को हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने हथियारों की सप्लाई के आरोप में चारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हथियारों की सप्लाई का यह नेटवर्क लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित के निर्देश पर काम कर रहा था। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी कुणाल और सुमित ने अमृतसर से हथियार लिए थे। इसके बाद इन दोनों ने यह हथियार राधा और बबीता को दे दिए। जोकि अमृतसर से ही ट्रेन में बैठ कर मुबंई के लिए रवाना हो गईं। जांच के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कुणाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें