पंचकूला में स्कूल परिसर में मारपीट का शिकार हुई KG की मासूम बच्ची को बुधवार दोपहर 12 बजे PGI ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। बच्ची की हालत अब ठीक है। अस्पताल से घर जाते समय बच्ची ने इलाज करने वाले डॉक्टरों और PGI के डायरेक्टर को थैंक्यू कहा। बच्ची के सकुशल अस्पताल से घर लौटने पर माता-पिता ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लोगों की दुआओं का असर है कि उनकी बच्ची इतनी गंभीर स्थिति से बाहर निकलकर सुरक्षित घर जा रही है। इस मुश्किल समय में देशभर के लोगों ने बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।