फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में ग्रामीण बैंक के बाहर से बाइक चोरी, बैंक ने नहीं दी सीसीटीवी फुटेज

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव मोहनके उताड़ निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह ग्रामीण बैंक में कामकाज के सिलसिले में गया था। उसने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी। काम निपटाने के बाद जब वह बाहर आया तो बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। गुरप्रीत सिंह के अनुसार, बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बाइक चोरी करने वाले का पता लगाया जा सकता है। उसने बैंक कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की, लेकिन उसे फुटेज नहीं दी गई। पीड़ित ने पुलिस से बाइक चोरी करने वाले का पता लगाकर उसे बरामद करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें