पंजाब की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है। और इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। शाह ने कहा है कि 2027 में पंजाब में NDA की सरकार बनेगी। शाह ने सीधे तौर पर अकाली दल से गठबंधन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन उनके बयान के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच फिर से सियासी नजदीकियों की अटकलें तेज हो गई हैं।