फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब से ‘खालसा वाहिर’ की शुरुआत

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Feb 2026 04:58 PM IST

श्री अकाल तख्त साहिब से सोमवार को ‘वारिस पंजाब दे’ और विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों की ओर से ‘खालसा वाहिर’ की शुरुआत अरदास के साथ की गई। यह वाहिर पंज प्यारों की अगुवाई और गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में रवाना हुई। इस मौके पर अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, विधायक मनप्रीत सिंह इयाली सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। तरसेम सिंह ने कहा कि दो दिवसीय खालसा वाहिर का उद्देश्य युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करना है। उन्होंने युवाओं से अमृत छककर गुरु की राह पर चलने और समाज व पंथ का सम्मान बढ़ाने की अपील की। विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने बताया कि यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर मुद्दकी साहिब में पड़ाव करेगा और अंत में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद विभिन्न पंथक संगठनों को एक मंच पर लाकर सिख नेतृत्व को मजबूत करना है। मार्ग में संगतों द्वारा वाहिर का स्वागत किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेकर पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें