शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारणी की बैठक शुक्रवार को अकाल तख्त साहिब में हुई। बैठक में कार्यकारिणी की तरफ से कई फैसले लिए गए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारणी ने श्री कटक साहब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को अकल तख्त के जत्थेदार के पद से मुक्त कर दिया है। हालांकि ज्ञानी रघुबीर सिंह श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथि के रूप में अपनी सेवाएं निभाते रहेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्य करने में अभी तक एसजीपीसी के अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने वाले एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के त्यागपत्र पर कोई फैसला नहीं लिया है।