फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटाला में वारिस पंजाब दे के कार्यक्रम में नशे और बंदी सिंहों की रिहाई की उठी मांग

विधानसभा हलका अमृतसर पश्चिम के अधीन गांव गुमटाला में सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में अमृतपाल सिंह की माता बलविंदर कौर और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के अमृतसर जिला प्रधान शमशेर सिंह पधरी ने शिरकत की। बलविंदर कौर ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या के कारण प्रदेश की माताएं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि नशा खत्म करना और लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि अमृतपाल सिंह पहले भी जमीनी स्तर पर युवाओं को नशे से दूर करने के लिए काम करते रहे हैं। वहीं शमशेर सिंह पधरी ने भाजपा की नशा विरोधी यात्रा पर सवाल उठाते हुए इसे 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा राजनीतिक अभियान बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक का क्षेत्र केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में आता है तो ड्रोन के जरिए पंजाब में नशा कैसे पहुंच रहा है। पधरी ने अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर भी नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। हालांकि, ये सभी राजनीतिक दावे संबंधित नेताओं के हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें